SAMASTIPUR : रेल मंडल में विद्युतीकरण के साथ ही स्थानीय डीजल शेड को इलेक्ट्रिक इंजन शेड के रूप में विस्तारीकरण की कवायद तेज हो गई है। अगले वर्ष मार्च महीने से इस शेड में 40 इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगी। गत सप्ताह मरम्मत हो कर निकले पहले इलेक्ट्रिक इंजन की सफलता के बाद रेलवे मुख्यालय 40 इलेक्ट्रिक इंजन दिए जाने की घोषणा की है।
इसके साथ ही शेड में 50 इलेक्ट्रिक इंजन हो जाएगी। अभी 10 इंजन मेंटेनेंस वर्क के लिए शेड को मिला है। मुख्यालय से पत्र मिलते ही शेड प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। डीएमई डीजल महानंद झा बताते हैं कि इसके लिए कर्मियों को ट्रेनिंंग दिलाई गई है। आने वाले समय में इस शेड की क्षमता 100 इंजनों की होगी।
लोको पायलट को भी दी जा रही है ट्रेनिंग : इलेक्ट्रिक लोको इंजन परिचालन के लिए लोको पायलट को भी ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है। लोको पायलट को डीजल शेड में ही विभिन्न तिथियों में ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान कोविड के निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।