DESK : ओडिशा के रहने वाले गोंड आदिवासी चंदूराम माझी सेना में हवलदार के रूप में देश की सेवा की जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत कई हिस्सों में तैनात रहे। लेकिन माझी को शायद यह नहीं पता था कि जब वह सेना की वर्दी उतारेंगे तो उनको एक सुकून और आराम की जिंदगी नहीं मिलेगी। आज माझी के लिए अपने और बच्चों के जीवन यापन के लिए लेबर का काम करना पड़ रहा है। यहां तक कि सेना में सेवा दे चुके इस जवान ने जीवन यापन के लिए साइकिल रिपेयरिंग का काम भी किया।
ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का परसखोल गांव के रहने वाले चंदूराम माझी की कहानी दिल को झकझोर देगी। 51 साल के चंदूराम 1988 में सेना ज्वाइन किए थे। आर्मी सर्विस क्रॉप से हवलदार तक का सफर करने वाले चंदूराम जैसे रिटायरमेंटके करीब पहुंच थे कि परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।
जब उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के साथ-साथ एक नवजात शिशु सहित उनकी 4 बेटियों की देखभाल करने के लिए अपनी छुट्टी को और बढ़ाने की मांग की, तो उन्हें अनुमति नहीं मिली और ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया। माझी पर दुखों का पहाड़ टूटा था तो वो ड्यूटी ज्वाइन नहीं किए। इस बीच उनकी रिटायरमेंट की डेट भी निकल जाती है। सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि के बाद, उन्होंने सेना से अपनी सेवानिवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने की कोशिश की और बैंगलोर के एएससी रिकॉर्ड रूम को कई पत्र लिखे।
उन्हें जम्मू-कश्मीर में अपनी अंतिम इकाई में फिर से शामिल होने की सलाह दी गई थी, लेकिन जब वे वहां गए तो उन्हें बैंगलोर में रिकॉर्ड रूम में जाने के लिए कहा गया। माझी ने कहा कि इन सब से कुछ नहीं हुआ, उनको एक जगह से दूसरी जगह फुटबॉल की तरह लात मारी गई। ट्रेन से लगभग एक पखवाड़े तक यात्रा करने की वजह से बीमार हुआ और फिर थक हार कर कर घर आ गया।
माझी ने कहा कि उन्हें सेवानिवृत्ति की बकाया राशि मिलने की एक उम्मीद तब जगी जब पिछले साल दिसंबर में 5271 एएससी बटालियन पत्र लिखकर सभी दस्तावेज बैंगलोर में ASC रिकॉर्ड रूम भेजने की बात कही। गुडफुला ग्रामपंचायत के सरपंच हरि माझी ने कहा कि पूर्व आर्मीमैन ने अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए साइकिल और साइकिल रिपेयरिंग भी और चिकेन भी बेचे। सरपंच ने कहा कि कई दिनों तक उन्होंने दैनिक मजदूर के रूप में किया है, यहां तक कि कुछ दिन पहले उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी।
हालांकि, माझी को इस साल की शुरुआत में थोड़ी राहत तब मिली जब सेना ने उनके बकाया 3.14 लाख रुपए दिए। लेकिन इससे उनका ज्यादा कुछ भला नहीं हो पाया क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में माझी ने कर्ज भी ले रखा था। जिसको चूकाने में ही यह राशि समाप्त हो गई। माझी की चार बेटियां हैं। जिसमें एक 22 साल की, दूसरी 19 साल की तीसरी 17 साल की और चौथी 9 साल की है।
इस बारे में नुआपाड़ा के जिला कलेक्टर स्वधा सिंह ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें 2 दिन पहले इस मामले के बारे में पता चला और उन्होंने अपने अधिकारी से पूछा कि माझी को किस आधार पर भगौड़ा घोषित किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सम्मानित तरीके से सेवा से रिटायर किया गया या नहीं। मैंने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह अंतिम सेवारत इकाई के कमांडिंग ऑफिसर से पता करें। अगर कोई वास्तविक आधार है तो हम उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि उनकी बेटियां स्कूल और कॉलेजों में अपनी पढ़ाई जारी रखें। कलेक्टर ने कहा कि जैसे ही हमें उनके रिकॉर्ड के बारे में पता चलता है हम जिला रेडक्रॉस फंड से उनको मदद प्रदान करेंगे।