2020/12/29

बिहार को नये साल की सौगात, 22 MEMU पैसेंजर ट्रेनें अब 31 जनवरी तक चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

PATNA : कोरोना संकट के बीच अब ट्रेन सेवा धीरे-धीरे बहाल हो रही है. इसी क्रम में बिहार को नये साल का सौगात मिला है. दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर रेल मंडल ने 11 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है.

पटना-गया, दानापुर-बरौनी, पटना-झाझा, पटना आरा, पटना-डीडीयू (मुगलसराय),पटना-बक्सर, पटना- दरभंगा, पटना से सहरसा, फतुहा-नतेसर और जमालपुर से किउल पैसेंजर ट्रेन चलेगी. मेमू ट्रेन और उसके खुलने का समय देखें.
पटना-दीनदयाल उपाध्याय ट्रेन पटना-गया, पटना-सहरसा सहित अन्य जगहों के लिए प्रतिदिन चल रही है. दानापुर रेल मंडल की ओर से ट्रेन की समय सारणी जारी की गयी है. यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त किया जा सकता है.छोटे-छोटे स्टेशनों में यात्रा की हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत पटना से कई शहरों के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा.

बता दें कि गया अंतरराष्ट्रीय स्थल पर पिंडदान, बौद्ध और मुस्लिम धार्मिक स्थल के कारण धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है. यहां जाने के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसे लेकर पटना और गया के बीच 31 जनवरी तक तक दो जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.