2020/12/07

तेज रफ्तार से आ रही मारुति कार अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत 4 गंभीर रूप से जख्मी

NALANDA :  नालंदा में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार से आ रही मारुति कार ERTIGA अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसमें 2 लोगों की घटनाथल पर ही मौत हो गई है। कार दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए है।

घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर मोड़ के पास घटी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रकिया की जा रही है। घटना में मरने वालों और घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

दो दिनों में दर्जन भर से अधिक सड़क दुर्घटनाएं

कोहरे के कारण पिछले दो दिनों में सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। एक की मौत भी हुई है। गोपालगंज जिले मे कुहासे की वजह से रविवार रात व सोमवार की सुबह तक कई जगह सड़क हादसे हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकतर हादसे NH 28 पर हुए हैं। हादसे कुचायकोट, मांझागढ़, थावे और बरौली थाना क्षेत्र में हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप NH 28 पर स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस ऑटो पर 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सदर अस्पताल में भर्ती लोगों ने बताया कि वे बरौली के सराड़ गांव में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे. तभी यह घटना बनकट NH 28 के समीप स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत के बाद हुई है। इसके अलावा मांझागढ़ के छ्वही गांव के पास NH 28 पर कोहरे की वजह से एक के बाद एक 5 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं, जिसमें ड्राइवर को मामूली चोट आई। वहीं थावे और कुचायकोट के बीच सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।