SAMASTIPUR : रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक स्थित बंधन बैंक से बुधवार को रुपये निकासी कर जा रहे एक सीएसपी संचालक को अगवा कर अपराधियों ने 01 लाख 82 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही अपराधियों ने संचालक का मोबाइल भी छीन लिया। अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक को ताजपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे उतार दिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब 11 बजे आकोपुर निवासी विमलेश कुमार जो गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलता है। वह सिनेमा चौक स्थित बंधन बैंक में रुपए निकासी करने के लिए पहुंचा।
बताया गया है कि बैंक में उसने चेक के माध्यम से एक लाख 55 हजार रुपये की निकासी की। उसके पास 27000 रुपया पहले से थे। काउंटर से निकलने पर उसके पास एक युवक आया और उसने पांच सौ रुपये का छुट्टा मांगा। वह उस युवक को छुट्टा देते हुए जैसे ही नीचे उतरा वहां पहले से सड़क पर खड़ी सफेद रंग की ऑल्टो कार जिसका गेट खुला हुआ था उसमें उसे ढकेल दिया।
कार में पूर्व से बैठे एक व्यक्ति ने उसका मुंह हाथ से दबाकर बंद कर दिया। बैंक से बाहर निकलने के बाद सीएसपी संचालक विमलेश बाजार का काम करने के लिए पैदल ही अनुमंडल रोड की बढ़ने लगा।लोगों ने बताया कि उस कार में चार लोग सवार थे।
कार सवार लोग उसे लेकर समस्तीपुर की ओर निकल गए। पीड़ित ने बताया कि रास्ता में उसके पास से बदमाशों ने रुपया छीन लिया। एनएच पर ताजपुर रोड में चलती कार से उसे धकेल कर अपराधी भाग निकले। पीड़ित ने लोगों से मोबाइल मांगकर घटना की सूचना अपने परिजनों को दी और पीड़ित स्थानीय थाना ताजपुर पहुंचा। जहां उसने सारी घटना बतायी। पर ताजपुर थाने ने सारा डिटेल ले लिया और उसे रोसड़ा थाने में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
पिस्टल का भय दिखाकर बैंककर्मी से 1.74 लाख की लूट
ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में मटिया पुल के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार बंधन बैंककर्मी से पौने दो लाख रुपये छीन लिए। घटना बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हुई।
इस मामले में बंधन बैंक कर्मी मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी चंदन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि वह पांच समूहों से लोन के किस्तों की वसूली कर ताजपुर स्थित बंधन बैंक शाखा कार्यालय लौट रहा था। बैग में कुल एक लाख 74 हजार 800 रुपये के अलावे एक टैब था।
भेरोखड़ा में मटिया पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आये चार बदमाश बैग छीनकर फरार हो गये। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि थाने की सीमा पर भेरोखड़ा में छिनतई की घटना हुई है। बंधन बैंक कर्मी ने थाना में आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।