2020/12/27

इंजीनियर बहू की शादी के 15 दिन बाद हत्या, ससुराल वालों ने बताया था एक्सीडेंट

DESK : कानपुर में नौबस्ता के केशवनगर में शादी के 15 दिन बाद बहू की दम घोटकर हत्या कर दी. महिला का शव घर के बाथरूम में मिला था. ससुरालजनों ने मौत की वजह बाथरूम में फिसलकर बताई लेकिन पोस्टमार्ट में साफ हो गया कि मौत दम घुटने की वजह से हुई है. पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शक के आधार पर ससुराल वालों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. 

उक्त मामले पर बात करते हुए मृतक के पिता ने बताया है कि उनके दामाद अमनदीप ने बाथरूम में गिरकर घायल होने के बारे में बताया था जिसके चलते वो अपनी बेटी की तबीयत की जानकारी के लिए घर आए. लेकिन उन्हें यहां आने के बाद अपनी बेटी का शव मिला. महिला के ससुराल वालों ने जानकारी दी है कि मृतक बाथरूम में गिर गई थी जिसके बाद महिला की मौत हो गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया है जिसमें साफ हुआ है कि महिला की मौत गिरने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है. इस पर थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा है कि महिला के शरीर पर बाथरूम में गिरने पर आने वाली चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. हांलाकि अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है.जैसे की जानकारी मिली है कि मृतक का नाम आरजू गुप्ता है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. 8 दिसंबर को उसकी शादी अमनदीप हुई थी जो कि खुद भी पेशे से वकील है.