PATNA :प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में है. उम्मीद जतायी जा रही है कि 13 से 16 दिसंबर के बीच प्रदेश में बारिश हो सकती है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदेश कोहरे की गिरफ्त में लगातार बना रहेगा.
इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से लगातार कम रहेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरा रबी फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है. हालांकि कोहरा लंबे समय तक खिंचा तो फसलों पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है.
फिलहाल बिहार में समय से पहले इतना घना कोहरा बना है. रेडिएशन कोहरा तब बनता है, जब जमीन की ऊपरी परत ठंडी होती है.
इधर, गुरुवार को सुबह में कोहरा छाया रहा. लेकिन फिर भी विजिबिलिटी 1000 मीटर तक रही. सुबह के बाद आसमान साफ रहने से कोहरा का असर कम दिखा. शाम चार बजे विजिबिलिटी 1600 मीटर रही.
वहीं, शाम साढ़े सात बजे विजिबिलिटी 1400 मीटर रही. गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सिल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.