2020/12/07

दहेज में 10 लाख नहीं मिला तो पहले घर से निकाला फिर रचा ली दूसरी शादी

KATIHAR : शादी के बाद दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने दूसरी शादी रचा ली। इतना ही ससुराल में मारपीट भी शुरु कर दिया। आखिरकार पीडि़ता ने थाना की शरण ली। इस मामले में पति समेत दस लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कदवा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से जुड़ी हुई है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में शिवानी कुमारी ने कहा है कि उसकी शादी सन 2016 में कदवा प्रखंड के शास्त्रीनगर निवासी मुकेश कुमार रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद सुसराल आने के साथ ही पति सहित सुसराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के दस लाख की मांग कर प्रताडि़त किया जाने लगा।

 इस बीच प्रताडऩा से तंग आकर वह अपना मायका मुंगेर चली गई।वहां पति एवं अन्य के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। इस बीच उसे एक पुत्र भी हुआ। इस बीच फोन पर वार्ता होने के बाद वह ससुराल आई। यहां पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। उसे षडयंत्र के तहत यहां बुलाया गया है।

 उसने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी। उसके माता पिता को आता देख उसके पति सहित अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दिया। किसी तरह से जान बचा कर वह थाना पहुंची। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।