बगहा : रामनगर डैनमरवा मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह 10 फीट अजगर के निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। डैनमरवा गांव के निवासी युवक इरफान खान, शहबाज खान, हामिद अली, सबान अली व निशान अली ने हिम्मत जुटाते हुए अजगर को पकड़ लिए। उसे बोरा में डालकर स्थानीय थाना पहुंचे।
प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रघिया वन क्षेत्र के कर्मी उसे अपने साथ जंगल में छोड़ने के लिए लेकर चले गए। इधर अजगर को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। इसके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। इधर रिहायशी इलाके में अजगर आ जाने से लोगों में भय हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजगर कुछ दिनों से गांव के इर्द गिर्द विचरण कर रहा था।