फिर हत्यारा थाने पहुंचा और वहां झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वो बच्चे को लेकर कहीं चली गई है, उसे ढूंढो। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो पुलिस को उसी युवक पर शक हुआ। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कुबूल लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस युवती की हत्या हुई, वो तीन दिन पहले लापता हो गई थी। उसका नाम रश्मि था। वह एक युवक के साथ लिव-इन में रही थी।
उस युवक का नाम चिराग है। दोनों पिछले करीब पांच सालों से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों का तीन साल का एक बेटा था और अभी रश्मि पांच महीने की गर्भवती भी थी।
रश्मि के पिता का कहना है कि, बेटी के घर से चले जाने के बाद परिवार ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। वह जिसके साथ गई थी, उसी ने उसे मार डाला। लाश हमारे खेत में दफना दी।
इस मामले पर पुलिस ने बताया कि, हत्यारोपी की निशानदेही पर खेत से लाश निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस ने कहा कि, युवती के पार्टनर ने ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह तीन साल के बेटे को छोड़कर अचानक कहीं चली गई है।
मगर, बाद में जांच में पता चला कि, युवती की हत्या उसी ने की और लाश खेत में दफना दी थी। पुलिस ने लाश सोमवार सुबह बरामद की।