वशिष्ठ नारायण सिंह ने क्या कहा
गिरिराज सिंह के इस बयान पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि हम उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेते हैं। हालांकि, जदयू नेता ने सीधे तौर पर गिरिराज सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में ही अपनी बातें कह दीं।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी के दिए गए बयान पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे। वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये बातें शनिवार को जदयू के प्रेस कॉन्फ्रेंस से इतर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
क्या बोला था गिरिराज सिंह ने?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को लेकर कहा था कि इसे देश के सभी राज्यों में केवल हिंदुओं में नहीं, बल्कि सभी गैर-मुस्लिमों में समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि केरल में जहां ईसाइयों की बड़ी आबादी है, वहां समुदाय के सदस्यों ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है।
गिरिराज सिंह ने केरल के साइरो-मालाबार चर्च की भी चर्चा की। चर्च की ओर से कहा गया है कि लव जिहाद के नाम पर ईसाई लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर जल्द से जल्द एक्शन लेने की जरूरत है