2020/11/04

समस्तीपुर में मोर्निंग वॉक के दौरान प्रत्याशी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

BIHAR-SAMASTIPUR-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का 'रण' अब खून के रंग में रंगने लगा है. गोलियों की तड़तड़ाहट ने एक दहशत कायम कर दी है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में कल्याणपुर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी संजय कुमार दास को गोली मार दी। वे युवा क्रांतिकारी पार्टी से प्रत्याशी थे। 

सूरज कुमार दास को जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। सदर डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है।

 एक को गिरफ्तार किया गया है। सूरज का घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में है जबकि वे कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा से प्रत्याशी हैं। 

घटना तब घटी जब  अपने घर से कुछ दूर मोर्निंग वॉक के लिए निकले थे. गोली लगने के बाद वो वहीं गिर गए. मौके पर जुटे लोगों ने जल्दी से पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गए. 

गोली पैर में लगी है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर की है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पड़ताल में जुट गई है.

इधर, गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बता दें कि समस्तीपुर में मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है. 

गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव से पहले शिवहर जिले में एक प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनपर हमला तब किया गया था जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे.