कहा कि शुक्रवार को समस्तीपुर रेल थाने में वैशाली एक्सप्रेस से सफर कर रही महिला ने जीआरपी के एएसआइ व सिपाही पर छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।
इसकी जांच की गई। उसमें एएसआइ व सिपाही के दोषी मिलने पर निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच जारी है। रेल थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि रेल एसपी का आदेश मिलने के बाद एएसआइ व सिपाही को सूचना दे दी गई है।
यह है मामला
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को वैशाली एक्सप्रेस आकर रुकी। इसके बाद जांच करने के लिए एसी कोच में जीआरपी के एएसआइ व सिपाही चढ़े थे।
एसी कोच के बी-वन में सफर करने वाली महिला ने एएसआइ व सिपाही पर छेडख़ानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पीडि़त महिला ने समस्तीपुर रेल थाना में आवेदन दिया था। इसपर रेल एसपी ने जांच कर दोनों को निलंबित कर दिया।