विधानसभा के बाहर माले विधायकों का हंगामा
17 वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया.आज दूसरा दिन है और सदन शुरू होने से पहले माले के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया. सभी ने गुलनाज को इंसाफ दिलाने की मांग की.
माले विधायकों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया और गुलनाज को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की. इशके अलावा माले के विधायकों ने पटना में हुए किडनी कांड का भी मुद्दा उठाया है. माले विधायकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही इस मामले में युवक को न्याय मिले. स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है.
विपक्ष ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का इस्तीफा
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष जमकर हंगामा किया। वैशाली की गुलनाज हत्याकांड को लेकर सीपीआई और सीपीआई (एमएल) के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
वहीं पटना के किडनी चोरी के आरोपी डॉक्टर पीके जैन और कथित तौर पर संरक्षण देने वाले नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी हंगामा हुआ. इस मामले में विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफा की मांग की है.