इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें पिस्टल में गोली भरते हुए दो शख्स दिखाई दे रहे थे. वीडियो के सामने आने के बाद कैमूर जिले के सभी थानों को इसके सत्यापन करने के लिए बोला गया था, तभी पता चला यह वीडियो मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है और वायरल वीडियो में दिख रहा लड़का अमृत सिंह और सुशांत है.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर मुबारकपुर गांव से अमृत सिंह उर्फ सुशांत को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से बरामद की गई पिस्टल ओरिजिनल है जिस पर मेड इन अमेरिका लिखा हुआ है. पिस्टल लाइसेंसी है या चोरी की पुलिस इसका सत्यापन कर रही है.