2020/11/22

प्रेम प्रसंग में एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या,पिता-पुत्र हिरासत में

BIHAR-WEST CHAMPARAN-वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के पिपराकुट्टी गांव में शनिवार की रात्रि प्रेम प्रसंग में एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हवाईअड्डा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। युवक अपनी प्रेमिका के घर मृत पाया गया।

 पुलिस लड़की के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के स्वजनों का दावा है कि संध्या पहर लड़की का भाई घर आया और अभिषेक को अपने साथ बिठाकर ले गया। रात्रि करीब 10 बजे तक जब अभिषेक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। 

इस बीच रात्रि 11 बजे अभिषक ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र के नंबर पर फोन कर कहा कि यदि जल्दी नहीं आए तोे मेरी हत्या हो जाएगी। रात्रि 11:15 बजे जब अभिषेक के स्वजन लड़की के घर पहुंचे तो उसकी हत्या हो चुकी थी व शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने लड़की के पिता रामायण कुशवाहा व लड़की के भाई को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।