2020/11/02

शराब के नशे में पुलिसवाले ने किया जमकर ड्रामा, सीनियर अफसरों को कहा- कौन मेरा क्या बिगाड़ लेगा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी कटिहार जीआरपी में तैनात एक सिपाही शराब के नशे में घंटों हंगामा करता रहा। हंगामे का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

जीआरपी चौक के पास आरपीएफ और जीआरपी ऑफिस होने के बावजूद सिपाही पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है।

कटिहार जंक्शन के पास जीआरपी के एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया। जीआरपी चौक के साथ स्टेशन परिसर में सुनील कुमार राम ने घंटों हंगामा मचाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 नशे की हालत में वह अपने वरीय पदाधिकारी पर वेतन रोकने का आरोप लगा रहा है। नशे में धुत वह कह रहा है कि मैं दिल का बड़ा अफसर हूं, भले दो महीने से वेतन नहीं मिला है।

हंगामे का कारण पूछने पर वह कहता है कि जब वह किशनगंज थाने में था, तो अधिकारियों ने उसका वेतन रोक दिया। इसलिए वह शराब पीने लगा।

 बिहार में शराबबंदी है, इस सवाल पर वह कहता है कि मैं खुद जीएम और डीआरएम हूं तो फिर मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा।