स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई स्नान कर रहे थे कि तभी सौरभ डूबने लगा। उसे बचाने में बड़े भाई गौरव भी पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके तपर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Home
Begusarai
Bihar
बेगूसराय: कार्तिक पूर्णिमा मेला में गंगा स्नान के लिए आए थे दो भाई,डूबने से दोनों की मौत
2020/11/30
बेगूसराय: कार्तिक पूर्णिमा मेला में गंगा स्नान के लिए आए थे दो भाई,डूबने से दोनों की मौत
BIHAR-बेगूसराय में झमटिया घाट पर गंगा स्नान करने आए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान दोनों स्नान करने के लिए अपने परिवार के साथ आए थे। मृतक की पहचान गोविंदपुर गांव के रमेश कुमार साह के पुत्र सौरभ(16 वर्ष) और गौरव कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है।