प्यार में पागल देवर ने अपनी भाभी के लिए अपने पत्नी और अपने बच्चों को भी छोड़ दिया और अपने भाभी पर शादी करने का दवाब बनाने लगा. लेकिन महिला राजी नहीं हुई. जिसके कारण देवर ने फांसी लगाकर जान दे दी. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और लाश को बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक कन्हाई राम का भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जिसको लेकर घर में हमेशा झगड़ा होते रहता था. भाभी के प्यार में पागल कन्हाई ने अपने पत्नी को भी भगा दिया था.
पुलिस का कहना है कि मृतक कन्हाई के गले में जख्म का निशान है. पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दी है और इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मनेर थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक बलुआ गांव में कन्हाई नामक युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी की आत्महत्या हैं की हत्या.