बस पड़ाव में सार्वजनिक उद्घोषणा के जरिये किया जा रहा जागरूक
सीट पूरी होने के बाद नहीं दी जा रही किसी यात्री को इंट्री
परिवहन निगम की सिटी बस सेवा में बिना मास्क किसी भी बस स्टॉपेज पर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सभी संवाहकों को निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क पहने किसी को प्रवेश नहीं देना है। सिटी बस का परिचालन जारी है। मास्क पहनने वालों को ही संवाहक सिटी बसों में प्रवेश दे रहे हैं। सिटी बस पटना की लाइफ लाइन है। सीट भर यात्री को लिया जा रहा है।
बसों को नियमित अंतराल पर कराया जा रहा सैनिटाइज
परिवहन निगम अपने सभी बसों को सैनिटाइज करके परिचालन करा रहा है। संवाहक और चालक मास्क पहनकर बस का परिचालन कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि राज्य सरकार के कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी मानकों को पूर्ण कराकर बस का परिचालन कराया जा रहा है।