चिकित्सकों ने जख्मी की हालत काफी नाजुक बताई है। पीडि़ता के पिता मुफस्सिल थाना के धुरलख निवासी सुनील कुमार झा ने वारिसनगर थाना में एक आवेदन दिया है। बताया कि गत 2 अक्टूबर की रात अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया कि उनकी पुत्री की हालत नाजुक है।
ससुराल वालों ने किरोसिन तेल छिड़कर उसके शरीर में आग लगा दी है। सूचना मिलते ही वे पीडि़ता के ससुराल गए। जहां घर का कोई सदस्य नहीं था। उसने पीडि़ता के पति को मोबाइल पर कॉल किया।
लेकिन दूसरी ओर से किसी ने कॉल रिसिव नहीं किया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों से पता चला कि पीडि़ता को दरभंगा एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अपने परिवार के साथ दरभंगा गए। लेकिन इससे पूर्व ससुराल वाले पीडि़ता को लेकर वहां से दूसरी जगह चले गए।
बाद में ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि पीडि़ता को समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को जख्मी हालत में निजी क्लिनिक में छोड़कर भाग निकले।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि वर्ष 2019 में 18 अप्रैल को ङ्क्षहदू रीति रिवाज के अनुसार छतनेश्वर निवासी सुरेश झा से पुत्री की शादी की। उसका छह माह का एक पुत्र है।
एक माह पूर्व उनके दामाद ने पांच लाख रुपये की मांग की। हाल ही में उन्होंने एक लाख रुपये भी दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले उनकी पुत्री को प्रताडि़त कर रहे थे। पीडि़ता के पति समेत सास, ससुर और गोतनी को आरोपित किया है।
पीडि़त पिता ने बताया को लेकर वारिसनगर थाना, मुफस्सिल थाना और महिला थाना में भी शिकायत की। लेकिन 24 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। सदर डीएसपी ने बताया कि वारिसनगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।