यह घटना दो दिन पहले की है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से लूट कर भाग रहे तीन अपराधियों में से एक को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा व तीन 315 बोर का गोली बरामद हुआ हैं।
बताते चलें कि रंजन कुमार भारत फाइनेंस नामक कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। वे बुधवार को खनुआं गांव से ॠण की वसूली कर दलसिंहसराय ब्रांच लौट रहा था। इसी बीच खनुआ गांव से आधे किलोमीटर के दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर गाड़ी की चाबी निकाल रंजन को रोक लिया और हाथापाई कर डिक्की में रखे काले रंग का बैग जिसमें एक लाख तीस हजार रुपये थे, लूट कर बाजितपुर की ओर भाग निकला।
रंजन के शोर मचाने पर जुटे आसपास के राहगीरों के सहयोग से पुलिस गश्तीदल के एएसआई जयकृष्ण पाण्डेय, सुनील कुमार राय बल के साथ मौके पर ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि बाइक पर सवार दो अपराधी रुपये छोड़कर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गोपालपुर गांव निवासी कैलाश भगत के पुत्र निलेश कुमार के रूप में हुई है।