रविवार को सबसे ठंड रहा गया
रविवार को गया सबसे ठंड रहा, जहां न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा। वहीं पटना में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। इसकी वजह से 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ से बहने वाली हवा की तीव्रता आने वाले चार दिनों तक अधिक रहेगी। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
हवा के दबाव से बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड और पश्चिम बंगाल में 48 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने का माहौल बन रहा है। इसका प्रभाव बिहार के तटवर्ती और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों पर पड़ेगा। इसके साथ ही हिमालय के तराई क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। रक्सौल, पूर्णिया, भागलपुर सहित नेपाल से सटे क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसका असर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।