एटा में सोमवार शाम बाजार में करवा चौथ की खरीदारी होने के कारण काफी भीड़ थी। इसी बीच में एक दिलचप्स मामला सामने आया है।
यहां एक महिला अपने आंटी कहे जाने पर भड़क गई। लड़की भी दुकान पर कुछ सामान ले रही थी और उसने पास खड़ी एक महिला को आंटी कहकर संबोधित कर दिया।
इसके बाद तो आंटी का पारा चढ़ गया। आंटी ने पहले तो लड़की को भला-बुरा कहा और फिर मारपीट करने लगी। उसने लड़की की पिटाई की। दोनों ओर से फिर जमकर मारपीट हुई।
आंटी जी कहने पर भड़की महिला
— Bihar Superfast Khabar (@bihar_superfast) November 4, 2020
बाल पकड़कर की खूब पिटाई
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के एटा शहर की घटना pic.twitter.com/8xxoALSSDx
एटा में यह मामला मामला बाबूगंज बाजार का है। सोमवार देर शाम को यहां एक दुकान पर कुछ महिलाएं करवाचौथ का सामान खरीदने आई थीं। इसी दुकान पर एक लड़की भी कुछ सामान खरीदने आई। इसी दौरान लड़की ने पास खड़ी महिला से जगह मांगने के लिए उनको आंटी कह दिया।
इतना सुनते ही महिला फायर हो गई और अपशब्द कहने के बाद लड़की को तमाचा जड़ दिया। लड़की को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने भी आंटी के मारपीट शुरू कर दी। बाजार में तैनात महिला पुलिस ने मारपीट होते देख दोनों पक्षों को अलग किया।
इस दौरान दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक मारपीट चली। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला पुलिस ने झगड़े का कारण पूछा तो हैरान हो गईं।
लड़की ने बताया कि उसने दुकान पर खड़ी महिला से कहा कि आंटी थोड़ा साइड हो जाइए, इतना कहते ही महिला भड़क गई। उसने खुद को आंटे कहे जाने पर ऐतराज किया और फिर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई।