मृतका की पहचान उदापट्टी निवासी मो. हैदर की पुत्री रेहाना (12) के रूप में की गई है। घायलों की पहचान में सुरेंद्र महतो की पुत्री अनुष्का कुमारी (12 ) एवं इसी गांव के महेश महतो की पुत्री राधा कुमारी (7) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार उक्त बालिका उदाहाट स्थित तालाब के किनारे जाकर मिट्टी काट रही थी। इसी दौरान मिट्टी का धंसना उसके ऊपर गिर गया।
नतीजतन मो. हैदर की पुत्री रेहाना(12) की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई। वहीं सुरेंद्र महतो की पुत्री अनुष्का एवं महेश महतो की पुत्री राधा गंभीर रुप से घायल हो गई।
घायलों में अनुष्का कुमारी की हालत गंभीर बताई गई है। उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर, मृतका के स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतका के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।