2020/11/04

समस्तीपुर में बच्चों से ढुलवाया ईवीएम,बीसीसीपी के जवानों को थी ईवीएम पहुंचाने की जिम्मेदारी

BIHAR-SAMASTIPUR- लोकतंत्र के महापर्व की पूर्णाहूति बालतंत्र पर बालश्रम के रूप में काला साया की तरह हुई। 

मतदान समाप्ति के बाद मंगलवार की देर शाम जिला के पांच विधान सभा क्षेत्रों में हुए चुनाव के ईवीएम व वीवी पैट को जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में बने वज्रगृह में पीसीसीपी के माध्यम से जमा कराया जाना था। 

मगर कॉलेज पर पीसीसीपी के पहुंचने के बाद का नजारा ही अलग था। जिस ईवीएम व वीवी पैट के बॉक्स को पीसीसीपी के सिपाही को लेकर जमा कराना था उसे पीसीसीपी के जवान छोटे-छोटे बच्चे व बच्चियों के सिर पर रखकर ले जा रहे थे। 

बच्चों ने पैसे के बारे में पूछने पर बताया कि कोई 20-30 तो 50 रुपए भी देते हैं। जिसके पास जो खुदरा रहता है वह दे देता है।