2020/11/26

रोहतास में बाइक सवार युवक का मिला शव, हत्या का आरोप लगा स्‍वजनों ने किया सड़क जाम

BIHAR-SASARAM- डेहरी थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास  40 वर्षीय उमाशंकर गुप्‍ता का शव गुरुवार को बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद हत्‍या का आरोप लगा लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना का मामला मान रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब का रहने वाला उमाशंकर गुप्‍ता बाइक से कहीं गया था। उसका शव सुअरा गांव के पास से बरामद किया गया। इसके बाद स्‍वजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने जाने का आरोप लगाकर अमरा तालाब के पास सड़क जाम कर दिया। 

मृतक के छोटे भाई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उमाशंकर को एक सप्‍ताह पूर्व जान मारने की धमकी मिली थी। मोबाइल पर मिली धमकी के बारे में मुफस्सिल थाना को पर्याप्‍त साक्ष्य के साथ आवेदन भी दिया गया था। लेकिन पुलिस ने कोई  दिलचस्पी नहीं ली। अब जाकर उसकी हत्‍या कर दी गई।