अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बीते देर शाम जेई मुकेश कुमार भारती अपने स्कूटी पर सवार होकर सौरबाजार प्रखंड कार्यालय से अपने घर सिमरीबख्तियारपुर के सकरौली गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते मे घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने चार पहिया वाहन से उनका अपहरण कर लिया.
अपराधियों ने मुकेश कुमार के पिता से फोन कर 15 लाख रूपए फिरौती मांगी है. साथ ही, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. वहीं, जेई के परिजनों ने सौरबाजार थाने में आवेदन देर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. वही, पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
अभियंता मुकेश कुमार की स्कूटी लावारिस हालत में मिली है. वहीं, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खुद सहरसा के एसपी ने भी इस घटना की पुष्टि की है. इस मामले को लेकर पुलिस हरेक बिंदु पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है. फिलहाल सदर एसडीपीओ सन्तोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी हुई है.