2020/10/08

LNMU दरभंगा-स्नातक प्रथम खंड की 15 व द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा 10 अक्टूबर से

LNMU दरभंगा-पार्ट 1 एवं पार्ट 2 के छात्र -छात्राओं का निकला प्रक्टिकल परीक्षा का तिथि।।स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2018-21 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगी एवं स्नातक प्रथम खंड सत्र 2019-22 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगी

LNMU की ओर से स्नातक प्रथम सत्र 2018-21 और द्वितीय खंड सत्र 2019-22 की परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्नातक प्रथम खंड की प्रतिष्ठा, आनुषंगिक, सामान्य, व्यवसायिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ली जाएगी। 

वहीं स्नातक द्वितीय खंड की प्रतिष्ठा, आनुषंगिक, सामान्य, व्यवसायिक विषयों की प्रायोगिक की परीक्षा 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ली जाएगी। वहीं स्नातक द्वितीय खंड की प्रतिष्ठा, आनुषंगिक, सामान्य, व्यवसायिक विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी। बताया गया है कि सभी संबंधित कॉलेज परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना अपने स्तर पर जारी करेगें। 

कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के मानकों को पूरा करते हुए परीक्षा ली जाएगी। इसको ले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है। बता दें कि बीते बुधवार को स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड की परीक्षा लेने का फैसला विद्वत परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सर्वसम्मति से लिया था। 

स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड में छात्र-छात्राओं की संख्या 2.88 लाख के करीब स्नातक प्रथम सत्र 2018-21 और द्वितीय खंड सत्र 2019-22 में कुल 2.88 लाख विद्यार्थी हैं। कोरोना संक्रमण के बीच अब इन सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा को ले कॉलेजों को गृह केंद्र बनाया गया है। 

 ऐसे होगी स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड की परीक्षा स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड की परीक्षा में 100 अंकों के सभी सैद्धांतिक अनुसांगिक, सामान्य, भाषा के प्रश्न पत्रों में 100 बहुविकल्प वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रायोगिक विषय वाले 75 अंक के सैद्धांतिक पत्रों में 100 प्रश्न पत्र होंगे। डेढ़ घंटे में छात्रों को 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। संगीत के विषयों में अधिकतम 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 50 प्रश्नों के उत्तर देने होगें। इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

सभी विषयों के प्रतिष्ठा के प्रश्न पत्र पूर्व की तरह ही रहेंगे प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने कहा कि सत्र नियमित करने के लिए उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन अवधि को कम करने की आवश्यकता है। कहा कि स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड के सभी विषयों के प्रतिष्ठा के प्रश्न पत्र पूर्व की तरह ही रहेंगे। जबकि अनुसांगिक, सामान्य एवं भाषा के प्रश्न पत्र बहुविकल्प के होंगे। उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। सौ अंको के सभी सैद्धांतिक अनुसांगिक, सामान्य, भाषा के प्रश्न पत्रों में 100 बहुविकल्पीय के प्रश्न होंगे। 

ओएमआर सीट पर होगी परीक्षा स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड के प्रतिष्ठा के प्रश्न पत्र पहले वर्षों की तरह पाठ्यक्रम के आधार पर रहेगी। साथ ही स्नातक प्रथम और द्वितीय खंड के आनुषंगिक, सामान्य, व्यवसायिक विषयों के अनिवार्य भाषा के प्रश्न पत्र ओएमआर सीट पर आधारित होंगे।