जिससे हंगामा हो गया। पुलिस को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।वाहन को कब्जे में कर लिया। सभास्थल पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के बयान पर डुमरा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि रीगा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद व बथनाहा के अनिल राम पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन तथा कोविड-19 के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। वाहन भी मुक्त कर दिया गया।