इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन लगने के बाद से मैं लगातार काम कर रहा था। अभी तक सभी चीजें सही चल रही थीं लेकिन अब लगता है कि जैसे भगवान चाहते हैं कि कुछ दिन अपने काम से आराम ले लूं।
कोविड पॉजिटिव होने के बाद मैं आइसोलेट हो रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं और अपना इलाज करवा रहा हूं।
बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के चौथे बड़े नेता है देवेंद्र फडणवीस जिन्हें कोरोना हुआ है। इनके पहले उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, शनिवार को बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी कोरोना के लपेटे में आ चुके हैं। इन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया है।