BIHAR-SUPAUL-बदलते मौसम में लोगों को कोरोना को लेकर और अधिक सावधान व सतर्क रहना पड़ेगा। डीपीएम बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर घरेलू काढ़े का इस्तेमाल करें। ठंडा पानी न पीएं। ताजा व गुनगुना दूध का सेवन करें जो लाभदायक होगा ।
डीपीएम बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए कोरोना को लेकर सावधानी अधिक बरतने की जरूरत है । इससे डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। किसी तरह की समस्या होने पर डाक्टरों की सलाह लें । डीपीएम ने बताया इस समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए । सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों से दूरी बनाकर आसानी से बचा जा सकता है।
सावधानी से ही बचाव संभव :
- अनिवार्य रूप से कम से कम दो मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
- हाथों की सौ प्रतिशत स्वच्छता रखें।
- अनावश्यक तौर पर सार्वजनिक स्थलों पर न जाएं और यदि जरूरी है तो स्वच्छ मास्क अवश्य पहनें।
- खांसी के दौरान रूमाल का उपयोग करें।
- अपने आस-पास पूर्ण स्वच्छता रखें। समय-समय पर कीटनाशक छिड़काव कराएं।
- बीमार होने पर बिना विलंब किए डॉक्टर से मिलें और हमेशा सतर्क रहें।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।