2020/10/17

बड़ी खबर-रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकराकर टूटा, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

DESK-केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ एक हादसा हुआ है. दुर्घटना में रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए हैं. गनीमत रही कि इस हादसे केदौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हेलिकॉप्टर में मौजूद नहीं थे. वहीं रविशंकर प्रसाद के साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी थे. तीनों नेता ही हादसे से पहले ही हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा सामने आया है. हादसा तब हुआ जब पटना एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर का पंखा एक निर्माण स्थल पर ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया. इससे उनके हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए. हालांकि हादसे में केंद्रीय मंत्री को किसी प्रकार का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ा है. रविशंकर प्रसाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं.