यहां 0.11 सेमी की गिरावट के साथ जलस्तर 49.30 मीटर दर्ज किया गया। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का खतरे के निशान से 0.46 मीटर है। यहां का जलस्तर 42.46 मीटर दर्ज किया .
कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 0.2 सेमी की गिरावट के साथ 48.68 मीटर रहा। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर 0.9 सेमी की वृद्धि के साथ 52.67 मीटर दर्ज किया गया।
मुरौल में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 1.70 सेमी ऊपर 49.95 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, अहिरवलिया में 24 सेमी की वृद्धि के साथ 59.10 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.19 मीटर दर्ज किया गया।