2020/10/19

शिवहर में रेप के बाद मासूम लड़की की मर्डर, घर से निकली आठ वर्ष की बच्ची पूरी रात नहीं लौटी घर, सुबह मिला शव

BIHAR-शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ वर्षीया बच्ची की घिनौना काम किए जाने के बाद हत्या कर दी गई। कुंडल गांव स्थित बागमती बांध के पास सोमवार की सुबह उसका शव मिला। 

शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। इससे उसके साथ गलत काम किए जाने की आशंका को और बन मिलता है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। शव की पहचान कराने के बाद मृतका के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया गया। 

वहीं एसडीपीओ राकेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया गलत काम किए जाने के बाद बाद हत्या का लगता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।