इनमें मो.गुलाल की स्थिति गंभीर है। वह बोचहां थाना के शरफुद्दीनपुर के रहने वाले हैं। मस्जिद के मोतवल्ली मो.तैयब व अन्य लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
वहां से मो.गुलाल की स्थिति गंभीर होने से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आई हैं। शुरू में उसकी मौत की अफवाह उड़ी।
इसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि बिना सुरक्षा बंदोबस्त के मस्जिद के भवन को तोड़ा जा रहा है। नगर थाना की पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।
सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधीन तिलक मैदान मस्जिद का भवन सौ साल से भी अधिक पुराना था। इसे तोड़कर नया निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पुराने भवन को तोड़ा जा रहा था।
एक ठीकेदार के मजदूर इसे तोडऩे के कार्य में लगे थे। इस निर्माण का बगल के इस्लामपुर मोहल्ला के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।
इन लोगों ने नगर थाना और एसडीओ पूर्वी को निर्माण रोकने के लिए आवेदन दिया था। हालांकि इस मस्जिद के पुनर्निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई।
मजदूर के घायल होने के बाद हंगामा करने वालों में विरोधी पक्ष के लोग भी शामिल थे। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि घायल मजदूर ने बयान दर्ज नहीं कराया है। बयान दर्ज कराए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Input-jagran