समाज सुधार का ठेका लिए घुमने वाली इस पंचायत ने तीन महिलाओं को कपड़ा खोलकर नाचने का फरमान दिया . महिलाओं पर आरोप वही पुराना डायन बिसाही का लगाया गया.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से सबको बचाकर थाने ले गई. भुक्तभोगियों के अनुसार, नारायणपुर गांव में बलि रजवार की दो बेटियों की तबीयत खराब थी.
बलि रजवार ने गांव की ही तीन महिलाओं पर डायन का आरोप लगाया लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई उसके बाद भीड़ ने महिलाओं को कपड़े खोलकर सबके सामने नाचने को कहा. इनकार करने पर महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। एक महिला की आंख फोड़ने का भी प्रयास किया गया.
INPUT-NEWS4NATION