BIHAR-PATNA-शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को राजधानी के अधिकाश देवी मंदिरों के पट खोल दिए गए। मंदिरों के पट खुलते ही देवी दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
राजधानी के बड़ी और छोटी पटनदेवी के अलावा बास घाट काली मंदिर सहित अधिकाश मंदिरों में लोग दर्शन के साथ साथ पूजन भी कर रहे हैं। ज्यादातर मंदिरों में सुबह 5:00 बजे माता की आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद खोल दिया गया है।
सुबह से लेकर 10:00 बजे तक मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दरभंगा हाउस काली मंदिर में भी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
यहा पर भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बार पूजा पंडाल नहीं लगने के कारण देवी मंदिरों में भीड़ केंद्रित हो गई है। मंदिरों में ही आकर लोग पूजा एवं दर्शन कर रहे हैं।