लड़की का कहना है कि वो अपनी मर्ज़ी से बिलाल नाम के लड़के के साथ आई है और उससे शादी भी कर ली है. वो अपने परिवार वालों से यह भी कह रही है कि बिलाल के घरवालों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न की जाए. अपनी उम्र के लिए वो आधार कार्ड भी दिखा रही है. जिसके मुताबिक उसकी उम्र 19 साल है.
बता दें कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लड़की वीडियो बनाने वाले शख्स की तरफ से देख रही है. मानो उससे इजाज़त सी ले रही हो. वीडियो के आखिर में वो इशारे से पूछती है कि ठीक था या नहीं?
लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके परिवार वालों ने धारा 366 के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया है. जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है.
इसी बीच लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जाएगी. उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द लापता लड़के और लड़की को बरामद किया जाए.