2020/10/24

बिहार सीएम नीतीश पर चिराग का हमला, कहा- शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को बना रहे तस्कर

BIHAR-PATNA-बिहार विधानसभा चुनाव के बीच LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. अब चिराग ने बिहार में शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसके नाम पर लोगों को तस्कर बनाया जा रहा है.

चिराग पासवान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है. बिहार कि माताएं-बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहतीं. बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है, लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है. #असम्भवनीतीश."