सुपारी देने वाले की तलाश की जा रही-गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक लोकल मेड पिस्टल, सात कारतूस व बाइक जब्त की गई है। पुलिस हत्या की सुपारी देने वाले बदमाश व राजनेता की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों में पीपरा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी प्रीतम कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मच्छरगांवां निवासी सुधीर कुमार व पकडीदयाल थाना क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी विक्रम सहनी शामिल है। बदमाशों की निशानदेही पर पटना में भी छापेमारी के लिए टीम को भेजा गया है।
Home
पुर्वी चंपारण
Bihar
बिहार के पूर्वी चंपारण में पूर्व मुखिया की हत्या करने की साजिश में जुटे तीन बदमाश को पकड़ा
2020/10/08
बिहार के पूर्वी चंपारण में पूर्व मुखिया की हत्या करने की साजिश में जुटे तीन बदमाश को पकड़ा
BIHAR-पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पकडीदयाल थाना क्षेत्र के थरबीटिया गांव के निवासी व पंचायत के पूर्व मुखिया छेदी सिंह की हत्या की साजिश में जुटे तीन बदमाशों को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि राजनीतिक विद्वेष के कारण उनकी हत्या करनी थी।