गांव के चार बच्चे पोखर में स्नान करने गए। दो बच्चे गहरे पानी मे चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुँच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Home
Bihar
Samastipur
समस्तीपुर में स्नान के दौरान गहरे पानी गए दो बच्चे, डूबने से मौत,गांव में मचा कोहराम
2020/10/23
समस्तीपुर में स्नान के दौरान गहरे पानी गए दो बच्चे, डूबने से मौत,गांव में मचा कोहराम
BIHAR-SAMASTIPUR-DALSINGHSARAI-मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव स्थित महादेव पोखर में गुरुवार को स्नान करने गए दो बालक की मौत डूबने से हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या चार निवासी लाल किसुन राम के पुत्र प्रवीण कुमार (12 वर्ष) व मनोज कुमार महतो के पुत्र मनीष कुमार उर्फ भाटा (9 वर्ष) के रूप में हुई है।