चिराग पासवान ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री लगातार परेशान थे कि ये लोग भी पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल ना कर लें। कहां पर कर रहा हूं मैं। कौन सा मेरा प्रत्याशी इस्तेमाल कर रहा है। कोई भी मेरा होर्डिंग पोस्टर, घोषणा पत्र दिखा दीजिए जहां मैं उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा हूं।''
Home
delhi
National News
बिहार विधानसभा चुनाव-चिराग पासवान बोले- मैं पीएम मोदी का हनुमान, छाती चीरकर दिखा सकता हूं तस्वीर
2020/10/16
बिहार विधानसभा चुनाव-चिराग पासवान बोले- मैं पीएम मोदी का हनुमान, छाती चीरकर दिखा सकता हूं तस्वीर
DESK-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर और नाम के इस्तेमाल को लेकर बीजेपी और जेडीयू के निशाने पर आए लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि इनके दिल में पीएम मोदी की तस्वीर है और जरूरत पड़ने पर वह छाती चीरकर दिखा सकते हैं।