2020/10/19

समस्तीपुर में लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक का रेत डाला गला

BIHAR-SAMASTIPUR-दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकशेखु वार्ड संख्या 5 के सहाय साह ठाकुरवारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक योगेन्द्र साह के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने शिक्षक का गला रेत दिया। 

घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए  परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया ।जहां से चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थित को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया । 

बदमाशों ने शिक्षक के पड़ोसी के घर के बाहरी गेट की दीवार के सहारे घर की पहली मंजिल के छत की खिड़की के सहारे घर में घुसा। इसी दौरान शिक्षक की नींद खुल गई।

 ऐसे में पहचाने जाने के भय से बदमाशों ने धारदार हथियार से शिक्षक पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।