जो लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया। नामांकन को पहुंचे राजद उम्मीदवार ने बताया कि दलसिंहसराय शहर का सबसे बड़ा मुद्दा 32 नंबर रेलवे गुमटी पर रोड फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराना है।
जब मैं सरकार में था तो सरकार से ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव दिलवाने का काम किया। लेकिन, कई बार वादा करने वाले अजतक ओवरब्रिज का निर्माण नही करा सके। इसके विरोध में मैं साइकिल से नामांकन कराने पहुंचा हूं ।
32 नंबर रेलवे गुमती पर रोड ओवरब्रिज लोगों की प्राथमिकता है ।चुनावी मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा दस लाख युवाओं को रोजगार देना, मजूदरों के पलायन को कम करने के लिए रोजगार सृजन करना सहित हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम करना होगा।
