एक परीक्षा केंद्र पर उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान छात्रों के एक गुट की ओर से फायरिंग की गई. जिससे कुछ देर तक अफरा तफरी मच गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत अकादमी की है
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 8 की संख्या अपराधियों ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सोनवर्षा चौक स्थित तिरहुत एकेडमी स्कूल में घुसकर एक छात्र पर गोली चला दी जिसमें छात्र घायल हो गया।जिसमें गोली छात्र के पैर से छूते हुए निकल गई ।गोली बारी कर सभी अपराधी फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर अपराधियों की एक बाइक बरामद कर लिया गया ।मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने गाड़ी जप्त कर लिया है और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
हालाँकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है की किस वजह से गोलीबारी की गयी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद छात्र फरार हो गए. इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।