शादी से इन्कार करने पर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही मंदाकिनी योगेश चौहान से शादी करना चाहती थी। जिस पर योगेश चौहान ने मना कर दिया था। महिला सिपाही मंदाकिनी की दोनों बहनों ने भी योगेश चौहान को राजी करने की कोशिश की थी।
मना करने पर तीनों बहनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। अयोध्या से छुट्टी लेकर दोनों अपने अपने घरों के लिए निकले थे। अयोध्या से योगेश चौहान अपने गृह जनपद मथुरा के लिए निकला था। वहीं महिला सिपाही मंदाकिनी अपने गृह जनपद इटावा के लिए निकली थी।
महिला सिपाही मंदाकिनी योगेश को इटावा ले गई। महिला सिपाही ने एक लाख रुपये में सुपारी देकर दो अन्य लोगों को शामिल किया किया था।
तीनों सगी बहने व दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। लोहे की रॉड से मारकर की गई थी हत्या। महिला सिपाही की बड़ी बहन मीना भी मथुरा में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।