2020/10/22

बड़ी खबर-समस्तीपुर में भूमि विवाद में 2 लोगों की मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAMASTIPUR-दलसिंहसराय अंतर्गत विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी वार्ड संख्या 11 में कई महीनों से चल रहे दो पक्षों बीच भूमि विवाद में गुरुवार को कई राउंड गोलियां चलीं। 

जिसमें एक पक्ष सिमरी निवासी वासुदेव राय(52) और उनके पुत्र विकाश राय(20) घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में इलाज जारी है।

इधर अस्पताल के द्वारा दी गई सूचना पर दलसिंहसराय थाना के पुलिस अधिकारी रतन दास व संगीता कुमारी अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का बयान दर्ज किया। घायल युवक विकास कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह सुबह शौच करने गया था।

 आते समय सुबोध राय मिला। उससे पहले से भूमि विवाद चल रहा था। उसने गोली चला दी। बचने के क्रम में मेरे हाथ मे गोली लगी। वहीं गोली चलने की अबाज सुनकर मौके पर पहुंचे मेरे पिता वासुदेव को भी बचने के क्रम में हाथ में गोली लगी है। गोली चला कर सभी फरार हो गए। बताया जाता है कि भूमि विवाद सालों से चल रहा है। जिसमें बराबर दोनो पक्ष के बीच झगड़ा होता रहता है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं