2020/10/15

पैदा होते ही बच्ची ने डॉक्टर के चेहरे से हटाया मास्क, सोशल मीडिया पर हुआ जबरदस्त वायरल

DESK-कोरोना महामारी  के कारण संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी हो गया है. इस महामारी के बीच अपने डॉक्टर के सर्जिकल मास्क  को हटाने की कोशिश कर रहे नवजात बच्चे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल  हो गई है. तस्वीर में एक बच्चा पैदा होने के बाद डॉक्टर के चेहरे से मास्क हटाने की कोशिश कर रहा है.

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो को लोग उम्मीद की एक नई किरण मान रहे हैं. बच्चे की इस क्यूट सी फोटो को इंस्टाग्राम पर यूएई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर समीर चाईब ने शेयर किया है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि नवजात शिशु उनके चेहरे से मास्क हटाने की कोशिश कर रहा है. वो उनके मास्क को नीचे की तरफ खींचता है.

चाईब ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम सभी एक संकेत चाहते हैं कि कब हमारे चेहरे से मास्क हटेगा.' जितनी क्यूट सी फोटो है, उतने ही क्यूट कैप्शन के कारण ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हिट हो गई है. इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. कई लोगों ने इसे एक बेहतर भविष्य के लिए एक संकेत के रूप में देखा, जबकि अन्य ने कहा कि यह उनके लिए वर्ष 2020 तक का सारांश है.