बांका की रैली में उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में बताया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले चुनाव के भाषणों में एक दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप, जातिवाद, लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना, समाज को तोड़ने का प्रयास होता था।
नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति बदली है। अब सरकारों को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है। जनता तब वोट देती है।
जेपी नड्डा ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी ने बिहार के लिए 1.25 हजार करोड़ का पैकेज दिया था। इसके ऊपर भी 40 हजार करोड़ रुपये का पैकेज बिहार के विकास के लिए दिया। उन्होंने कहा कि सजग समाज वही होता है, जो सजग नेता को पहचान लेता है।
जो सजग नेता को शाबाशी देता है। जो अपना हित जानता है। जो अपने अहित से बचने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।